ABOUT US


about

जन जीवक कल्याण संघम (ग्रामीण चिकित्सक संघ)

डॉ॰ शिव शंकर प्रसाद सिंह इस तरह लाचार विवश एवं दिशाहीन हो देख उनका मन काफी उद्वेलित हो गया। उन्होंने उपस्थित सभी RMP को इतना निराश एवं दिशाहीन नहीं होने को कहा एवं हिम्मत एवं धैर्य से काम लेने को कहा। उन्होंने एक मजबूत संगठन बनाने की बात कहीं क्योंकि संघ ही एक ऐसी शक्ति है जो RMP की प्रैक्टिश को सुरक्षित कर आपके अधिकार एवं विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान कर सकती है एवं निर्भीक होकर प्रैक्टिस कर सकते है। इस तरह 'जन जीवक कल्याण संघम' का उदय हुआ जो अक्षय वट-वृक्ष रुपी महासंघ आपके सामने है।

जन जीवक कल्याण संघम के प्रयास से नालंदा जिले के RMP ने काफी राहत महसूस की और डटकर प्रैक्टिश करने लगे। लेकिन पड़ोस के जिलों में आग लगी ही रही। अब पड़ोस के जिलों के RMP ने सुना की नालंदा जिले में RMP का एक संगठन तैयार किया गया है और वहाँ के लोगों ने इस संगठन से काफी राहत महसूस की है।


तब नवादा शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, पटना, बाढ़, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, बक्सर, आरा, वैशाली, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी, चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, वेतिया, शिवहर, किसनगंज, कटिहार, सहरसा, पूर्णिया, बांका, भागलपुर जिलों के अलावा झारखण्ड RMP इस संघ से जुड़ते चले गये।

तत्पश्चात संघम को मान्यता बिहार सरकार से दिलाया गया और तब से यह संघ डॉ॰ शिव शंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते गया। आज स्थिति यह है की सम्पूर्ण भारतवर्ष में यह संघम अपने कामयाबी का परचम लहराये हुए है, और अपनी माँगों को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ रही है RMP को प्रैक्टिश के क्षेत्र में अनेक समस्याएँ विधमान है, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से यह बड़ा ही पिछड़ा हुआ है, आज बिहार के विभिन्न भाग प्रगति के सोपान तय कर रहे है तो अधिकांश RMP अपने जीवकोपार्जन को बाध्य हो रहे है इस लिए जन जीवक कल्याण संघम RMP के पूर्ण निर्माण में अपनी मूल आस्था रखती है पूर्ण निर्माण इस लिए की हम वैसे RMP का रचना कर सके जो प्रैक्टिस के क्षेत्र में स्वतंत्र हो और सरकार मान्यता दें इसके लिए संघम की ओर से हम विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण कार्य चलाते है ताकि RMP दृढ विश्वास के साथ अपना प्रैक्टिश कर जीविकोपार्जन कर सके प्रशिक्षण से तात्पर्य यह है की ग्रामीणों को प्रथम उपचार कर सके एवं सरकार प्रोत्साहन दे और सरकारी स्तर पर प्रशिक्षित रम्प को बहाली कर सकें।